धमतरी

कुरुद के कांग्रेसी निकले भारत जोड़ो अभियान में
09-Aug-2022 3:41 PM
कुरुद के कांग्रेसी निकले भारत जोड़ो अभियान में

कुरुद, 9 अगस्त। कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान की शुरुआत चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर हुई। मीरा दातार में मत्था टेकने के बाद कांग्रेसी हाथों में तिरंगा लिए कुरुद से गांवों की ओर रवाना हुए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 9 अगस्त को कांग्रेसी नेता पहले चंडी मंदिर फिर मीरा दातार में जाकर प्रार्थना की। फिर कांग्रेस नेताओं का काफिला हाथों में तिरंगा थामे पैदल चलते हुए ग्राम चर्रा, कोकड़ी , बानगर , परसवानी, मंदरौद के लिए रवाना हुए।  

ज्ञात हो कि कुरुद विधानसभा में 9 से 14 अगस्त तक भारत जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज की पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, चंदन बाफना, राजेश साहू  भरत नाहर,, हेमंत साहू, बसंत साहू, रजत चन्द्राकर, थानेश्वर तारक ,देवव्रत साहू ,उमाशंकर साहू, चंद्रकांत चन्द्राकर, कृष्ण कुमार, तुकेश साहू ,चंद्रप्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला, लेखराम साहू, रोशन चन्द्राकर आदि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news