बालोद

वेस्ट मटेरियल से बनाई हर घर तिरंगा अभियान की राखी और बांधा पीपल को, एक राखी ने दिए कई संदेश
10-Aug-2022 2:19 PM
वेस्ट मटेरियल से बनाई हर घर तिरंगा अभियान की राखी और बांधा पीपल को, एक राखी ने दिए कई संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 

लोद, 10 अगस्त। आज़ादी के अमृत महोत्सव और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छेड़े गए हर घर तिरंगा अभियान का उत्साह पूरे जिले सहित प्रदेश एवं देश में देखने को मिल रहा है इसी अभियान में अब बालोद जिले के वनांचल क्षेत्र से ग्रीन कमांडो कहे जाने वाले वीरेंद्र सिंह भी पीछे नहीं है पर इन्होंने कुछ अनूठे ढंग से इस अभियान में हिस्सेदारी ली इसे दल्ली राजहरा में लगाया गया है और इसके साथ इसे किसानों के बीच भी भ्रमण भी कराया गया।


वेस्ट मटेरियल से बनाया राखी
दरअसल ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने वेस्ट मटेरियल से राखी का निर्माण किया है इसमें पुराने कपड़े बांस के टुकड़ों और रिबन का उपयोग किया गया है और इसकी बनावट बेहद खूबसूरत है पहली नजर में देखते ही यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता की इसे वेस्ट मटेरियल से बनाया गया है।
 

5 फीट की राखी
वेस्ट मटेरियल से निर्मित यह राखी लगभग 5 फीट की है जो कि काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है आपको बता दें कि से वेस्ट मटेरियल से तैयार किया गया है और इसके पीछे का एक उद्देश्य भी है जिस के संदर्भ में ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है और वेस्ट मटेरियल को रिसाइकल करना आज बेहद अनिवार्य है।
 

हर घर तिरंगा
ग्रीन कमांडो वीरेंद्र अशी ही नहीं जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में आजादी का 75 वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है और हम भी इस से प्रेरित हैं और लोगों को भी प्रेरित चल रहे हैं इस राखी में हर घर तिरंगा अभियान का उल्लेख किया गया है।

पेड़ पर बांध दिया वन सरक्षण का संदेश
पुराने सामग्रियों से बनाए गए इस राखी को विशाल पीपल के वृक्ष को पहनाया गया है इसके पीछे का यह उद्देश है कि हमे वन सरक्षण को भी सहेजने की आवश्यकता है क्योंकि जितना प्रेम। हम अपने भाई बहन से करते हैं उतना ही प्रेम हमे वृक्षों से भी करना चाहिए क्योंकि वृक्ष हैं तभी तो हम हैं।

11 वर्षों का अभियान
ग्रीन कमांडो विरेंद्र सिंह ने कहा 11 वर्षो से राखी के माध्यम से, जल संरक्षण, वन्य प्राणियों का संरक्षण, हेलमेट लगाओ, वृक्षारोपण कार्यक्रम, नशा मुक्ति, का सन्देश दे रहा हूं इस कार्यक्रम में बिट्टू, सिंह दीपक गुप्ता, शिवम, कमल, चेतन, शिवांश सिंह, युगल सिंह, प्रकृति सिंह का भी योगदान रहता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news