धमतरी

महिला मोर्चा ने लिया हर घर तिरंगा पहुँचाने का संकल्प
10-Aug-2022 4:06 PM
महिला मोर्चा ने लिया हर घर तिरंगा पहुँचाने का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 10 अगस्त।
अमृत महोत्सव के तहत 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के लिए कुरूद विधानसभा भाजपा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।  
मंगलवार को भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई । जिसमें विधायक अजय चन्द्राकर की अगुवाई में विधानसभा के 75 विशिष्ट चयनित व्यक्तियों द्वारा प्रमुख जगहों में तिरंगा झंडा फहरवाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। इसके अलावा हर घर तिरंगा अभियान के लिए मंडल वार अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक मे महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने सभी मंडलों के मातृशक्तियों सेअभियान मे जुटने के साथ प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया।  
इस अवसर पर पूर्णिमा साहु, सिंधु बैस, भारती पंचायण, तामेश्वरी साहु,  संध्या साहु, पूजा साहु, विधा यादव, जागृति साहु, रश्मि साहु, गितेश्वरी साहु, हेमलता देवांगन, अभियान प्रभारी भानु चन्द्राकर, रविकान्त चन्द्राकर, गौकरण साहु, कुलेश्वर चन्द्राकर, आनंद यदु, पुष्पेन्द्र साहु, होरी साहु त्रिलोकचंद जैन, रामस्वरूप साहु, आदर्श चन्द्राकर, कृष्णकांत साहु, बीरेन्द्र साहु, टीकेश साहु, मुलचंद सिन्हा, लोकेश्वर सिन्हा, सुरेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news