बीजापुर

तुपाकलागुडेम बैराज के डूबान क्षेत्र का सर्वे कराया
10-Aug-2022 9:49 PM
तुपाकलागुडेम बैराज के डूबान क्षेत्र का सर्वे कराया

724 एकड़ भूमि डूबान क्षेत्र में पाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 10 अगस्त। 
तुपाकलागुडेम बैराज के डूबान क्षेत्र का सर्वे कराया गया।  सर्वे के अनुसार 724 एकड़ भूमि डूबान क्षेत्र में पाया गया।

दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर  तुपाकलागुडेम बैराज बन रहा सीमावर्ती क्षेत्रों में डूबान का कारण, की वास्तविक स्थिति एवं तथ्यात्मक  रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा  ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया था। कलेक्टर श्री कटारा के निर्देशानुसार तथ्यात्मक रिर्पोट प्रस्तुत किया गया। जिसके अंतर्गत कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग एमएल टंडन ने बताया कि समक्का सागर परियोजना (समक्का सागर बैराज) गोदावरी नदी में ग्राम तुपाकलागुडेम के पास तेलंगाना राज्य में बना है। टोपोशीट नं. 65 क्च  /6 के अक्षांश 80ं 23’ 36’’ देशांश 18ं 35‘ 10’’ पर स्थित है। बैराज की लंबाई 1132 मी. हैं। जल भराव स्तर  83.00 मी एवं अधिकतम बाढ़ स्तर 88.00 मी है।

15 जुलाई 2022 को अत्यधिक वर्षा व बैराज निर्माण के कारण गोदावरी नदी में बाढ़ आ गया। भोपालपटनम से तारलागुडा के मध्य राष्ट्रीय राज्य मार्ग नंबर 163 बंद हो गया था।
 
तारलागुडा के आस-पास बाढ़ से गांव डूब गया था। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण 17 जुलाई 2022 को (बोट द्वारा)  विधायक एवं कलेक्टर बीजापुर के साथ किया गया था। कार्यपालन अभियंता द्वारा 19 जुलाई को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के आकलन एवं फोटोग्राफ्स लिया गया था।
 
फोटोग्राफ्स के अनुसार बाढ़ का जल स्तर ग्राम कोत्तूर (तारलागुडा के पास) टोपोशीट नं 65 क्च /6 के अक्षांश 80ं 22’ 15’’ देशांश 18’ 37’ 5’’ अंकित है। जिसका आर.एल. 88.80 मी. आता है। समक्का सागर बैराज में अधिकतम बाढ़ स्तर 88.00 मी. से भी 0.80 मी. अधिक बाढ़ था। टोपोशीट नं. 65 क्च /6 में बैराज की स्थिति एवं 88.80 मी. पर कंटूर लाइन रेखांकित किया गया। गोदावरी नदी के बांयी तट पर छ.ग. राज्य के बीजापुर जिले के अंतर्गत तारलागुड़ा के आस-पास डूब का क्षेत्रफल निकाला गया। ग्राम कोत्तूर, तारलागुड़ा, एवं तारलागुड़ा के पास लगभग 724 एकड़ भूमि बाढ़ से डूब गया था। उक्त सर्वे रिर्पोट राज्य शासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news