बस्तर

नारायणपुर विधानसभा के पखना कोंगेरा से आजादी के गौरव यात्रा का आगाज
11-Aug-2022 6:48 PM
नारायणपुर विधानसभा के पखना कोंगेरा से आजादी के गौरव यात्रा का आगाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 अगस्त ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत के आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर विधानसभा स्तरीय पद यात्रा आजादी के गौरव यात्रा का शुभारंभ नारायणपुर विधानसभा के पखना कोंगेरा से 10 अगस्त के शुभारंभ हुआ आजादी के गौरव यात्रा के पहले दिन पद यात्रा के नारायणपुर विधानसभा प्रभारी एवं नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप  सहित सैकड़ों कार्यक्रता की उपस्थिति में पखना कोंगेरा,सालेमेटा,खण्डसरा तूरपुरा केशरपाल,मे पदयात्रा एवं सभा किया।

पद यात्रा के नारायणपुर विधानसभा प्रभारी एवं विधायक चंदन कश्यप ने केशरपाल  में सभा को  संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के गौरव यात्रा का उद्देश्य देश के लोगों को हमारे गौरवशाली इतिहास को याद दिलाना और लोगों को इसके बारे में बताना है।आज देश दो टुकड़ों मे बंट रहा है। लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा देश हित मे कार्य करती आयी है और आज कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस देश को बचाने मे लगा हुआ है।विधायक ने आगे कहा कि कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी का नारा केवल आज नारा ही रह गया है देश की स्थिति आज इससे विपरित है।नारायणपुर जिलाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देश हित कार्य करने एवं भारत की आजादी मे कांग्रेस के योगदान को बताते हुए तिरंगा के महत्व को बताया।

इस दौरान स्थानीय विधायक, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं पदयात्रा के नारायणपुर विधानसभा प्रभारी चंदन कश्यप, नारायणपुर जिला अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी,विधायक प्रतिनिधि सालीक बघेल, मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र पांडे, अचल वाजपेयी, श्याम सुन्दर पांडे ,ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम महामंत्री,जीवन सेठिया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जनपद सदस्य निलय कश्यप,अभिषेक वाजपेयी, लखेश्वर ठाकुर,शंकर सिंह, पुरन,श्रीधर कश्यप बीरबल चौहान,जगबंधु,नवल किशोर,कमल प्रसाद,जीवन सेठिया, डीजेंद्र पाढ़ी, चैन सिंह,नरेंद्र वैद्य, मोसू राम बघेल एवं कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news