सूरजपुर

तिरंगा रैली निकाली, पूर्व गृहमंत्री, भाजपाई समेत लोग हुए शामिल
11-Aug-2022 7:57 PM
तिरंगा रैली निकाली, पूर्व गृहमंत्री, भाजपाई समेत लोग हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,11 अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के जिला प्रभारी एवं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा की उपस्थिति में प्रतापपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने तिरंगा रैली निकालकर नगर भ्रमण किया।
 
रैली में देश भक्ति गीतों एवं भारत माता का जयकारा लगाया गया, साथ ही नगरवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव में अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया गया।

इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह , सह प्रभारी व जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक गिरीश पटेल एवं जिला किसान मोर्चा के महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रतापपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अक्षय तिवारी, महामंत्री अवधेश पांडेय अंबिका जैस्वाल, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता मुन्ना सिंह मुकेश तायल विक्रम नामदेव चंद्रदेव सिंह शिवचरण नापित कोमल देव पांडेय वेद कुमार गुप्ता अरुण गुप्ता निलेश जायसवाल विक्रम प्रताप सिंह नाजिया खान विकास तिवारी अमलेश्वर सिंह अशोक जायसवाल, थउलाराम सियाराम, विमल नेताम, राजू सिंह एवं समस्त मोर्चो, प्रकोष्ठों व शक्तिकेंद्र के पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news