कोण्डागांव

बाढ़ प्रभावित परिवार से मिलने जा रहे विधायक रास्ते में फंसे, निज सहायक से भिजवाया राशन
11-Aug-2022 9:15 PM
बाढ़ प्रभावित परिवार से मिलने जा रहे विधायक रास्ते में फंसे, निज सहायक से भिजवाया राशन

कोपरा, ईरागांव, बड़ेखौली के नदी-नाला उफान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 11 अगस्त।
इन दोनो क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में लोगो को जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। केशकाल विधानसभा के कोपरा नदी जहां उड़ीसा से पानी बहकर आता है। यह नदी इन दिनों उफान पर होने के कारण ग्राम कोपरा के कई घरों में पानी घुसा गया है।

इधर मामले की जानकारी लगते ही केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा व और बड़ेराजपुर तहसीलदार सुशील भोई ने मौके पहुंच कर पीडि़त परिवार को पंचायत भवन में आस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था करवाई है। वहीं ग्राम पंचायत पिपरा सरपंच दयासिंधु राणा की देखरेख में बाढ़ पीडि़त घरों से पानी बाहर निकलवाने पंप का सहारा लिया गया है।

इसी तरह धनोरा क्षेत्र के बड़ेखौली, ईरागांव, कनागांव, बड़ेओडागांव जैसे कई छोटे बड़े नदी नाला उफान पर है जिसके कारण स्कूल बच्चो ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारणवश मुख्यालय से 60 से अधिक गांव का सम्पर्क कट चुका है। कुछ जगहों पर ग्रामीण अपने जाना जोखिम में डाल कर नदी नाला पर कर रहे है। वही कुछ में बैरिकेट लगाया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही फरसगांव क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कर रहे विधायक संतराम नेताम अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ पीडि़त परिवारों से मुलाकात करने ग्राम कोपरा हेतु रवाना हो गए थे, लेकिन नदी का जलस्तर अत्यधिक बढऩे के कारण विधायक को आधे रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। लेकिन विधायक संतराम के निर्देश पर उनके निज सहायक अमरनाथ राणा व अन्य कार्यकर्ताओं ने दूसरे रास्ते से ग्राम पंचायत कोपरा पहुंच कर बाढ़ पीडि़त परिवारों से मिल कर उनका हाल जाना। साथ ही प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news