राजनांदगांव

तिरंगा अपमान : नांदगांव मेयर और भाजपा पार्षद के ऊपर अपराध दर्ज
12-Aug-2022 1:28 PM
तिरंगा अपमान : नांदगांव मेयर और भाजपा पार्षद के ऊपर अपराध दर्ज

गैर जमानती धारा के तहत मामला कायम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अगस्त।
सावन मास के आखिरी सोमवार को कांवड़ यात्रा में उल्टा तिरंगा झंडा लेकर चलते भाजपा के निशाने पर आई महापौर हेमा देशमुख के खिलाफ पुलिस ने भारी राजनीतिक विरोध के बाद अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने भाजपा पार्षद मणिभास्कर गुप्ता के विरूद्ध भी राष्ट्रीय ध्वज आचरण संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले को भाजपा ने काफी तूूल दिया है। भाजपा लगातार महापौर हेमा देशमुख के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करने  के लिए आंदोलनरत है। वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा पार्षद मणिभास्कर गुप्ता के हाथों तिरंगा झंडा का अपमान करने की तस्वीर वायरल होते ही मामले को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है।

भाजपा की मांग के अनुरूप कांग्रेस भी पार्षद पर एफआईआर दर्ज करने मुखर हो गई है। महापौर हेमा देशमुख लगातार झंडा का अपमान करने के भाजपा के आरोपों का जवाब दे रही है। उन्होंने साफ तौर पर मानवीय भूल के आधार क्षमायाचना मांगी है। लेकिन भाजपा इस पर सियासत कर रही है।

उधर मणिभास्कर के तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ का दावा करते भाजपा नेता पार्षद के खिलाफ षडयंत्र का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ही दल ने मामले में अपराध कायम करने के लिए आवाज तेज की है। ऐसे में पुलिस ने दोनों प्रकरण में जांच के बाद महापौर और पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news