राजनांदगांव

पार्षद पर तिरंगा अपमान प्रकरण, विरोध में भाजपा ने कोतवाली में दिया धरना
12-Aug-2022 3:59 PM
पार्षद पर तिरंगा अपमान प्रकरण, विरोध में भाजपा ने कोतवाली में दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अगस्त।
राजनांदगांव शहर में तिरंगा झंडा के अपमान के मामले में सियासत तेज हो गई है। महापौर हेमा देशमुख के विरूद्ध मामला दर्ज करने के लिए आवाज उठाने वाली भाजपा अपने पार्षद मणिभास्कर गुप्ता पर एफआईआर दर्ज होते ही मुखर हो गई है।

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव समेत कई सांगठनिक नेताओं ने कोतवाली  परिसर में धरना दिया। भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने जिस तस्वीर के आधार पर पार्षद सुश्री गुप्ता के खिलाफ मामला कायम किया है, वह पूरी तरह से ऐडिटेड है।
भाजपा अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते कहा कि तस्वीर को गलत तरीके से लोगों के सामने पेश किया गया है। कांग्रेस पार्षद ऋ षि  शास्त्री ने ऐडिट कर फोटो को वायरल किया है। भाजपा ने पार्षद शास्त्री पर साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच करने की मांग की है।

भाजपा की ओर से इस बात पर आपत्ति भी की गई है कि मणिभास्कर गुप्ता के विरूद्ध एकतरफा कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है। पुलिस पर सत्ता के दबाव में आकर फैसला लेने का भाजपा ने आरोप लगाया है।
जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि धमतरी में हुए तिरंगा झंडा मामले में भाजपा के कार्यकर्ता पर कांग्रेस सरकार के इशारे में अपराध दर्ज किया गया। जबकि इस तरह के समान प्रकरण पर राजनांदगांव में अपराध दर्ज करने में पुलिस ढुलमुल रवैय्या अपना रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने माना कि महापौर से हुई चूक एक मानवीय भूल है, यह बात कांग्रेस को धमतरी में हुए मामले पर समझदारी दिखानी थी।

इस बीच कोतवाली में आज भाजपा ने जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान सचिन बघेल, रमेश पटेल, किशुन यदु , मधु बैद, आशीष जैन, तरूण लहरवानी, आशीष डोंगरे, सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता, आशीर्ष,  कमलेश लहरे,राजू वर्मा, सज्जन ठाकुर, भीषम देंवागन, सुमित आजमानी, शरद सिन्हा, प्रखर श्रीवास्तव,व अशोक निर्मलकर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news