बालोद

नृत्य में रीता ने मारी बाजी
12-Aug-2022 4:38 PM
नृत्य में रीता ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 12 अगस्त। 
सर्व समाज समरसता महिला प्रकोष्ठ के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं के लिए हरियाली के महापर्व सावन महोत्सव का आयोजन नगर के गायत्री मंदिर प्रांगण मे किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लता शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में मंजिता ठाकुर, द्रोपती साहू व  वीणा साहू उपस्थित थी। मंच संचालन अनुराधा सिंग,  राजेश्वरी साहू व विमला साहू ने किया। आभार व्यक्त देवन्तिन पारकर ने किया।
खेल प्रतियोगिता की प्रभारी नंदा पसीने, गीता मरकाम , साक्षी खटवानी, पूजा तेजवानी व मेघा साहू रही।

चर्चा परिचर्चा में प्रथम स्थान पर गौरम्मा, द्वितीय स्थान पर पूजा तेजवानी व साक्षी खटवानी एवं तृतीय स्थान पर रेणुका साहू जी रही।
रैपिड फायर में प्रथम स्थान पर शिखा सोनी, द्वितीय स्थान द्वितीय स्थान पर पूजा तेजवानी रही।

नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रीता बक्शी, द्वितीय स्थान पर संयोगिता , तृतीय स्थान पर दामिनी साहू रही।
जोड़ी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शीतल नायक , द्वितीय स्थान पर मंजू साहू , तृतीय स्थान पर  निर्मला साहू रही।

कार्यक्रम में जानवी उदासी ,वीणा साहू, सरस्वती यादव, कौशल्या साहू, चैताली साहू, मधुमिता सहजिया, हर्षा आहूजा, कल्याणी साहू, पुष्पा सांडिल, चित्रा पटले, दुखम दीदी , पुष्पा पारस, रीता चंद्रा , सावित्री सोनबेर सहित सर्व समाज समरसता समिति महिला प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news