बेमेतरा

नदियां उफान पर, नदी किनारे घरों में घुसा पानी, सैकड़ों बेघर
12-Aug-2022 4:59 PM
नदियां उफान पर, नदी किनारे घरों में घुसा पानी, सैकड़ों बेघर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 अगस्त।
शिवनाथ, संकरी,फोक एवँ हाफ नदी में उफान पर है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन ने दाढ़ी के शासकीय कन्या हाई स्कूल को अस्थायी शरणस्थली बनाया।दाढ़ी के करीब आधी बस्ती में बाढ़ का पानी पहुँचा।
नदी का पानी नांदघाट  मल्दा धोघटती तरपोगी, खपरी, अकोली कर्मसेन कीरता आसपास के गांव मे शिवनाथ का पानी बहुत तीव्रता से घुस रहा है। अफसर व कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
जिले के दाढ़ी अंचल के नदियों में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। जिला प्रशासन और पुलिस के मैदानी अमले ने बचाव अभियान जारी रखा है।

जिला प्रशासन के राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता रेस्क्यू टीम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजीव शर्मा के नेतृत्व में बाढ़ वाले इलाके में प्रशासकीय व्यवस्था की जा रही है।
सकरी नदी  में आई बाढ़ से करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं झुग्गी झोपड़ी बनाकर निवास करने वाले सकरी नदी के किनारे 50 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news