सूरजपुर

केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सूरजपुर के गोबिंदपुर में चलाएंगी हर घर तिरंगा अभियान
12-Aug-2022 7:18 PM
केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सूरजपुर के गोबिंदपुर में चलाएंगी हर घर तिरंगा अभियान

स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों को करेंगी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर,12 अगस्त।
केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह अनोखे तरीके से हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगी। इसके लिए उन्होंने प्रख्यात गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी राजमोहिनी देवी के सूरजपुर जिले में स्थित पैतृक गांव गोबिन्दपुर का चयन किया है। केंद्रीय मंत्री 14 अगस्त को इस गांव में हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगी। अभियान के तहत सूरजपुर जिले में निवासरत स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवार को सम्मानित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राईफेड) को दी गई है। कार्यक्रम की शुरूआत 14 अगस्त को प्रात: 9:30 बजे से होगी। सबसे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा गोबिन्दपुर में घर-घर ध्वजारोहण कार्य चलाया जाएगा। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर द्वारा विविध प्रकार की जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, वहीं ट्राईफेड व जिला प्रशासन के द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री पौधरोपण व पौधों का सांकेतिक वितरण भी करेंगी। उनके द्वारा सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर व रामानुजगंज के जिलाधिकारियों को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर प्रदाय किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news