बलरामपुर

स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा रैली
12-Aug-2022 8:14 PM
स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,12 अगस्त।
शासकीय लरंग साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई।

रैली महाविद्यालय से लरंगसाय चौक,से होते हुए भारतमाता चौक तक रैली निकाली गई। नगर के कई आम नागरिकों को तिरंगा वितरित किया गया तथा जागरूक किया गया। लोगों को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर गण कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार खैरवार के द्वारा किया गया।

 सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं के द्वारा भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर के प्रमुख चौक-चौराहे होते हुए विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं के हाथ में तिरंगा लहरा रहा था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news