सरगुजा

विवि के गोद ग्राम में जागरूकता अभियान
12-Aug-2022 8:15 PM
विवि के गोद ग्राम में जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 अगस्त।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर के द्वारा लिये गए 5 गोद ग्रामों में से आज यूटीडी के प्रयोजनमूलक हिंदी विभाग और विधिक अध्ययन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंडो नगर का जागरूकता और जनसंपर्क अभियान संपन्न हुआ।

विश्वविद्यालय के द्वारा लिए गए गोद ग्राम पंडो नगर में प्रयोजनमूलक हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार उपाध्याय मणि और विधिक अध्ययन विभाग के अध्यक्ष समन नारायण उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई एवं विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान किया गया।

इस अवसर पर पंडोनगर के सरपंच आगर साय,  शासकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेशचंद्र सोनकर ने अपने ग्राम एवं विद्यालय के शिक्षक साथियों के साथ जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें दोनों विभागों के अनेक विद्यार्थियों और अध्यापक कर्मचारियों ने उपस्थित होकर प्रतिभाग किया।

यह विदित है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा पंडो नगर में राष्ट्रपति भवन स्थापित किया गया था, जिन्होंने पंडो जनजाति के विकास और सेवा की प्राथमिकता को आवश्यक बताया था। इसी वर्ष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पूर्व कुलाधिपति एवं राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा यहाँ पंडो नगर का प्रवास भी हुआ था। शासन के आदेश से गोदग्रामों की योजना हुई, जिसमें पंडो नगर को प्राथमिकता दी गई।

यहाँ जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत पुस्तकालय एवं राष्ट्रीय महत्व के राष्ट्रपति भवन के विषय में विद्यार्थियों के बीच परिचय एवं महत्ता बताई गई। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जनजाति पंडो-समाज के लोगों द्वारा  उपस्थित होकर विश्वविद्यालय के कार्यों एवं जागरूकता अभियान की बधाई दी गई और प्रशंसा की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी, प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता भी की।

इस कार्यक्रम में शिक्षक- धर्मेंद्र रवानी, ज्योति कुशवाहा,  विवेक एक्का, अतुल एक्का,  कमला एक्का, सुसन्ना एक्का,  प्रमिला पंडो, आगर साय के साथ-साथ अभिषेक सिंह, देवनारायण पैकरा, आकांक्षा विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी- डॉ. राजकुमार उपाध्याय ‘मणि’ ने दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news