रायपुर

भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति ने मनाया सावन उत्सव
12-Aug-2022 8:49 PM
भाजपा महिला मोर्चा  कार्यसमिति ने मनाया सावन उत्सव

रायपुर, 12 अगस्त। रायपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में दूसरी कार्यसमिति व प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालनी राजपूत ने बहनों को संगठन के नियम और कार्य करने के तरीकों से अवगत कराया। जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने छत्तीसगढ़ की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का विषय रखा और  बढ़ते आपराधिक आंकड़ों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने भूपेश बघेल की वादाखिलाफी एवं भाजपा में महिलाओं की सहभागिता विषय रखा।  नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने महिलाओं से संबंधित केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी। मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने महिलाओं को सावन उत्सव की बधाई दी राखी की तीज की शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए उसके बाद महिला मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।  राजनीतिक प्रस्ताव महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कामिनी देवांगन ने प्रस्तुत  समर्थन महामंत्री स्वप्निल मिश्रा ने किया। मंच संचालन महामंत्री बंदना मुखर्जी ने किया। कार्यक्रम मे मनोरमा हनोतिया प्रीति अग्रवाल मिली बनर्जी मिनी पांडे सुषमा निर्मलकर ममता साहू सुमन यादव तिलेश्वरी धुरंधर माया शर्मा जिला शहर मंडल अध्यक्ष और उनके पदाधिकारी उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news