महासमुन्द

बारिश: खेती का काम जोरों पर
13-Aug-2022 3:13 PM
बारिश: खेती का काम जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अगस्त।
बीती रात हल्की बारिश के बाद आज सुबह बारिश हुई। महासमुंद ब्लॉक में पिछले 10 सालों में सबसे अधिक बारिश इस साल हुई है। अच्छी बारिश से महासमुंद ब्लॉक अब संभावित औसत वार्षिक बारिश से मात्र 224 मिमी दूर है। यानी भादो में यदि दो से तीन दिनों तक अच्छी बारिश हुई तो 224 मिमी बारिश का भी आंकड़ा पार हो जाएगा। इस बार अच्छी बारिश से खेती ने जोर  पकड़ी है। जिले में इस खरीफ  वर्ष में फसल के लिए निर्धारित लक्ष्य का 84 प्रतिशत बोआई-रोपा का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि शेष बोआई का कार्य अभी भी जारी है।

कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले में कुल 2.64 लाख दो सौ हेक्टेयर में फसल लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अब तक कुल 2.23 लाख 986 हेक्टेयर में फसल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें धान के लिए 2.37, 240 हेक्टेयर में फसल लगाने का लक्ष्य निर्धारित है और अब तक 2.10 लाख 571 हेक्टेयर में फसल लगाई जा चुकी है। इसमें 210.353 में धान, 0.156 हेक्टेयर में मक्का, 0,.045 में कोदो और 0.017 हेक्टेयर में रागी की फसल लगाई गई है।

मालूम हो कि महासमुंद ब्लॉक की संभावित औसत वार्षिक बारिश 1265.8 मिमी है। इस साल अब तक 1040.4 मिमी बारिश हो चुकी है। 1 जून से आज शनिवार सुबह तक तीन बार सर्वाधिक बारिश हुई है। जिससे शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। एनएच.353 तालाब में तब्दील हो गया था। ये दोनों बारिश सावन के शुरुआत व समाप्ति में हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आसमान में तीन द्रोणिका सक्रिय हैं जिससे बारिश हो रही है। आज 13 अगस्त को भी अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी है। एक दो हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

बताना जरूरी है कि कोडार जलाशय में फिलहाल पानी 53 प्रतिशत ही पानी है। ये जलाशय 80 से 90 प्रतिशत भरा होता है तो खरीफ  व रबी दोनों सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। इस जलाशय से महासमुंद के 16 हजार हेक्टेयर की सिंचाई होती है। वहीं केशवा जलाशय में भी पानी कम है। इस जलाशय के भराव से बागबाहरा क्षेत्र के करीब 3 हजार हेक्टेयर की सिंचाई होती है।
 इन दोनों जलाशय का कैच मेंट एरिया बागबाहरा है। इस साल इसी क्षेत्र में ही सबसे कम बारिश हुई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news