दुर्ग

हर घर तिरंगा अभियान के लिए कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिवार को वितरित किया तिरंगा
13-Aug-2022 3:28 PM
हर घर तिरंगा अभियान के लिए कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिवार को वितरित किया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अगस्त। 
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आम नागरिकों में अपूर्व उत्साह छलक रहा है। आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों को भी कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने तिरंगा वितरित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई और जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण कुमार वर्मा, एसडीएम श्री जागेश्वर कौशल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा भी की। सभी ने बताया कि इस बार घर में तिरंगा लहराने को लेकर काफी उत्साह है। हम सबने निश्चय किया है कि अपने घर में तिरंगा लगाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि स्वाधीनता दिवस का दिन बहुत पावन रहता है। इस दिन सभी घरों में तिरंगा लहरायेगा तो पर्व का उत्साह और भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने घर में तिरंगा फहराये हीं, साथ ही अपने पड़ोसियों और शुभचिंतकों को भी अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित करें। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में इस अभियान को लेकर विशेष रूप से तैयारी की गई है। बड़े पैमाने पर समूह की महिलाएं भी तिरंगा बना रही हैं और सी-मार्ट आदि माध्यमों से इसका विक्रय किया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news