दुर्ग

तिरँगा लेकर भाजपा ने सिकोला भाठा पटरी पार क्षेत्र के वार्डों में की लंबी पदयात्रा
13-Aug-2022 3:41 PM
तिरँगा लेकर भाजपा ने सिकोला भाठा पटरी पार क्षेत्र के वार्डों में की लंबी पदयात्रा

महिला मोर्चा की महिलाओं ने एक रंग की भगवा वेशभूषा पहन देशभक्ति के गीत गाते किया तिरँगा मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘हर घर झंडा’ योजना के अन्तर्गत भाजपा द्वारा अगस्त क्रांति दिवस से प्रारम्भ किए तिरँगा पद यात्रा के तीसरे दौर में सिकोला भाठा पटरी पार मंडल द्वारा उरला वार्ड 57 संगम चौक से पदयात्रा की शुरूवात हुई।

वार्ड 58,आई एच एस डी पी, साई नगर, सिकोला भाठा वार्ड 14,15,16 सिकोला बस्ती, कैलाश नगर तितुरडीह सिंधिया नगर, हनुमान नगर, कातुलबोर्ड,एस टी एफ बटालियन, हरि नगर साकेत कालोनी,आशा नगर,आदित्य नगर,शक्ति नगर वार्ड,18,19,20,21,22,59,60 होते हुए कादम्बरी नगर वार्ड 17 में लम्बी यात्रा के साथ संध्या बेला  में समाप्त हुई।

तिरँगा पद यात्रा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में उपस्थित महिला मोर्चा के महिलाओ ने हाथो में तिरँगा लिए एक रंग के भगवा साड़ी फहने देशभक्ति गीत गाते आगे चलते रहे जो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों से  13 अगस्त से अपने घरों में तिरँगा लगाने की अपील की।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी का महापर्व अमृत महोत्सव के रूप में मनाने व हर घर तिरँगा फहराने किए गए अपील के तहत शहर में भाजपा के चारो मंडलो में क्रमवार पदयात्रा के तीसरे दिन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल के नेतृत्व में तिरँगा सुबह 10बजे तिरँगा पदयात्रा प्रारम्भ हुई जो दिनभर मंडल अंतर्गत विभिन्न वार्डो में भृमण करते हुए शक्ति नगर में शाम को समाप्त हुई।

तिरँगा पद यात्रा में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर पूर्व विधयाक कैलाश शर्मा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन,शिव चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष बसंत चंद्राकर मंत्री व पदयात्रा प्रभारी दिनेश देवंगन अनुप गटागट,विनायक नातू,अजय चंद्राकर,विनायक ताम्रकर मंडल भाजपा अध्यक्षगण लुकेश बघेल,,चंद्रशेखर चंद्राकर, दीपक चोपड़ा महामंत्री देवनारायण चंद्राकर, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकर,बंटी चौहान पार्षद कांशीराम कोसरे पार्षद शिवेंद्र परिहार,पूर्व पार्षद दिलीप साहु कुमुद बघेल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजक अल्का बाघमार, मंडल पदधिकारियो में के एस ओझा,जितेन्द्र राजपूत,डॉ सुनील साहू मदन वाडई,आशीष निमजे युवा मोर्चा जिला महामंत्री तेखन सिन्हा मंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन,पूरन साहू मंत्री मन्नू साहू जितेंद्र सिंह राजपूत प्रवीण सेन कृष्णा सिंह मदन बीके द्विवेदी भाजयुमोमंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन महिला मोर्चा के मौसमी ताम्रकार गायत्री वर्मा मनोज शर्मा मनमोहन शर्मा बुनकर संघ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तारन देवांगन सदर मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा सुभाष तिवारी श्रीमती गायत्री वर्मा सुधा सिंह प्रीति साहू रुचि गुप्ता कंचन यादव सुरुचि उमरे उषा निर्मलकर अंजू तिवारी पीलिया साहू रानी साहू भाजयुमो के प्रेम साहू आशीष पांडे करण निषाद मनोज साहू पोषण सिन्हा टीका राम साहू निलेश सिन्हा योगेश देवांगन मोनू कार्तिक निषाद किसान मोर्चा के भरत यादव अश्वनी साहू काशीराम सौरभ देवांगन नरसिंह सिन्हा नवीन राव ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news