रायपुर

15 मांस - मटन विक्रय प्रतिबंधित
13-Aug-2022 6:40 PM
15 मांस - मटन विक्रय  प्रतिबंधित

रायपुर, 13 अगस्त। राजधानी निगम  की पूरी सीमा में  स्वतंत्रता दिवस पर दिनांक 15 अगस्त सोमवार को मांस - मटन का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने  निगम  परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। पाण्डेय ने बताया कि  सोमवार को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news