रायपुर

साव के स्वागत में लगे होर्डिंग को निगम अमले ने जब्त किया
13-Aug-2022 6:43 PM
साव के स्वागत में लगे होर्डिंग को निगम अमले ने जब्त किया

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अरूण साव के स्वागत में शहर में लगाए गए होर्डिंग और फ्लेक्स  को निगम के कर्मचारी सफाई अभियान की गाडिय़ों में उतार लगे। इस पर भाजपा ने सीएम से प्रश्न किया कि

क्या अभी से भूपेश जी भयभीत हो गए। विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी नरेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष के स्वागत में तिरंगा झंडा, पार्टी ध्वज और फ्लैक्स से शहर को सजाया था। साव अभी आगे बढ़ रहे थे, और पीछे से निगम कर्मचारी इन झंडों को निकाल रहे थे। गुप्ता ने कहा इन्हें कांग्रेस के नेता और मंत्रियों का निर्देश था, जो कांग्रेस सरकार की निकृष्टता का प्रमाण है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news