रायपुर

आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा
13-Aug-2022 6:50 PM
आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा

आज़ादी की गौरव यात्रा अभियान के चौथे दिन रायपुर उत्तर  के विधायक कुलदीप जुनेजा ने भगत सिंह चौक से राष्ट्रीय ध्वज के साथ पद यात्रा शुरू की  जो मरीन ड्राइव होते हुए श्याम नगर में समाप्त हुई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, गिरीश दुबे, संजय पाठक, सन्नी अग्रवाल, आकाश तिवारी, राधेश्माम विभार, रितेश त्रिपाठी, अमितेश भारद्वाज, अजीत कुकरेजा, तरूनेश परिहार, सुनील छतवानी, अनिल वादवानी, गौतम यादव मौजूद थे।

कांग्रेस पार्टी की गौरव यात्रा पर रायपुर पश्चिम विधानसभा में पदयात्रा  निकाली गई। इसमें विधायक विकास उपाध्याय, शहर जिला काँग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा वरिष्ठ पार्षद श्रीकुमार मेनन , सुंदर जोगी , अन्नू राम साहू, वारेंद्र साहू एवं  क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ क्षेत्र के सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद थे। रायपुर पश्चिम विधानसभा के ख़मतराई और गुढिय़ारी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को अब से थोड़ी देर पहले सुबह  तेलीबांधा तालाब से पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल  के नेतृत्व में 3000 स्कूली बच्चों ने शास्त्री चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक नंदे साहू, भाजपा नेता सुभाष तिवारी समेत बड़ी संख्या में शहर भाजपा, भाजयुमो, पार्षद दल महिला मोर्चा, किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। रास्तेभर स्कूली बच्चे भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे लगाते रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news