बलरामपुर

तिरंगा पदयात्रा में सडक़ों पर उमड़ा जनसैलाब
13-Aug-2022 8:49 PM
तिरंगा पदयात्रा में सडक़ों पर उमड़ा जनसैलाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 13 अगस्त।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में मनाया जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा पदयात्रा नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल एवं सीएमओ दीपक एक्का के नेतृत्व में विधायक बृहस्पत सिंह की विशेष उपस्थिति में निकाली गई। इस दौरान लोगों का जनसैलाब सडक़ों पर उमड़ पड़ा।

देशभक्ति के भावना से ओतप्रोत देशभक्ति के गानों के बीच निकली तिरंगा पदयात्रा में नगर के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर में निकली तिरंगा पदयात्रा में जिस प्रकार से आप लोगों का जनसैलाब उमड़ा, यह आपके देश प्रेम को दिखलाता है। निश्चित रूप से हर देशवासी में देश प्रेम की भावना का संचार ऐसे कार्यक्रमों से होगा एवं देश हित में कार्य करेंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं आज इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर। पार्षद अशोक जायसवाल ने तिरंगा यात्रा को देशभक्ति की भावना का संचार करने वाला व देश जोडऩे वाला बताया।

इस दौरान एडीएम गौतम सिंह, तहसीलदार विनीत सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आरके पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता, राजेश सोनी, कौशल जयसवाल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे, एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह, मुकेश जायसवाल, पवन गुप्ता सनोज दास, प्रदीप अग्रवाल, सुधा जायसवाल, अजय गुप्ता सहित हजारों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

तिरंगा पदयात्रा में विधायक, नगर अध्यक्ष, गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, पंचायत सचिव, राशन दुकान संचालनकर्ता शासकीय अधिकारी-कर्मचारी स्थानीय नागरिक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुईं। तिरंगा यात्रा को लेकर नगरवासियों का उत्साह देखते बन रहा था, एक ओर जहां तिरंगा यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, वहीं सडक़ के दोनों ओर देखने वालों की लंबी कतार लग गई।

तिरंगा पदयात्रा में विधायक हजारों नगरवासियों के साथ चले पैदल
विधायक बृहस्पत सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी, वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष भी कुछ दिनों से बीमार हैं, उसके बाद भी सभी हजारों लोगों के साथ पैदल चले।

बारिश में भी चलता रहा तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा के दौरान बारिश होने लगी, फिर भी तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों लोग बिना तितर-बितर हुए तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारे के साथ चलते रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news