बस्तर

भाजयुमो ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
14-Aug-2022 3:07 PM
भाजयुमो ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 14 अगस्त।
देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाये जा रहे आजा़दी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति गीतों व भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा अमर शहीद जवान स्मारक, सीरासार चौक से आरंभ होकर जय स्तंभ चौक, मेन रोड से गुजरते हुए शहीद पार्क के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा स्थल में पहुँच कर संपूर्ण हुई,भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी जुड़ते रहे ।

बेहद अनुशासित व कतारबद्ध रूप में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में साथ सैकड़ों हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता लोगों से घर घर तिरंगा फहराने आह्वान भी करते रहे।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव संपूर्ण देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक भारतवासी से अपने घर प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने आह्वान किया है। देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। हम सभी अपने अपने निवास में तिरंगा लगा कर 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाये।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है और इसी भावना को साकार रूप देने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आगाज़ 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर किया है। भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर आम नागरिकों से घरों में तिरंगा फहराने विनम्र अपील भी की गयी है।

भाजयुमो की तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी बढ़चढ़ कर शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री किरण देव,संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,शिव नारायण पांडे,सुधीर पांडे,योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,अश्विनी सरडे, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्राही, नरसिंह राव, बाबुल नाग,आलोक अवस्थी,संजय पांडे, विनोद पांडे आदि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news