दुर्ग

आजादी का अमृत महोत्सव: भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
14-Aug-2022 3:25 PM
आजादी का अमृत महोत्सव: भाजपा ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अगस्त।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम आयोजन करने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दुर्ग शहर विधानसभा के कसारीडीह बोरसी मंडल के सिविल लाइन में स्थित साईं मंदिर से तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया

आयोजन में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर,जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर,बोरसी मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश समर्थ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे आयोजित पदयात्रा के दौरान आप जनमानस को तिरंगा का भी वितरण किया गया।

भारतीय जनता पार्टी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर रही है। इसी कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधानसभा में आने वाले चारों मंडलों में पदयात्रा का आयोजन किया गया। कल अंतिम दिन  बोरसी मंडल से पदयात्रा का आयोजन किया गया तथा लगातार आप जनमानस को दुकानदारों को तिरंगा का भी वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम सभी को तिरंगा को अपने घरों पर लगाना चाहिए, साथ ही साथ पूरा हिंदुस्तान तिरंगामय लगे, इसका भी प्रयास हम सभी को मिलकर करना चाहिए। प्रधानमंत्री के द्वारा जो आह्वान किया गया, निश्चित तौर पर हम सभी की एकता को बढ़ावा मिलेगा।सभी से निवेदन करती हूं कि आप सभी अपने घरों की छत पर दुकानों पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम यूट्यूब की डीपी पर तिरंगा लगाएं। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति एक सपना था कि पूरा हिंदुस्तान तिरंगा में हो और यह सपना इस बार जरूर पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आह्वान पर मैं हर हिंदुस्तानियों से आह्वान करता हूं कि अपने घरों की छत पर दुकानों पर गाडिय़ों पर और सोशल मीडिया में तिरंगे का इस्तेमाल करें, साथ ही साथ असक्षम और जरूरतमंद लोगों को तिरंगे की उपलब्धता हो सके, उसका भी प्रयास करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि देश हमारा तिरंगा हमारा और इस तिरंगे की शान और बड़े इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया और इस दायित्व को पूर्ण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयासरत है और हमें विश्वास है कि हम हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाते हुए हर घर तिरंगा देखेंगे।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम कसारीडीह बोरसी भाजपा मंडल के पदयात्रा में कार्यक्रम सह प्रभारी  अनूप गटागट, विनायक नातू , लोकतंत्र सेनानी  गोवर्धन जायसवाल ,जिला महामंत्री  ललित चंद्राकर, शिव चंद्राकर , जिला उपाध्यक्ष  संतोष सोनी , कल्पना जोशी ,मंडल प्रभारी  कांतिलाल जैन , जिला मंत्री मनोज मिश्रा, जिला आई टी सेल संयोजक राजा महोबिया, मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल , दीपक चोपड़ा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष  साजन जोसफ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कोसरे, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बानी सोनी,पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, मदन बढ़ई, प्रकाश साहू, गणेश निर्मलकर, रोमनाथ साहू, संतोष तिवारी, कार्यक्रम मंडल प्रभारी  सुनील साहू , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, श्रीमती गायत्री वर्मा , मंडल महामंत्री पोषण साहू,कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह,सह कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, संजय शुक्ला, मोहन बागुल, कौशल साहू,लाकेश्वर साहू,मीडिया प्रभारी प्रशांत साहू, मंडल आई टी सेल संयोजक मनोज यादव,अनुपम मिश्रा, विपिन चावड़ा, दुष्यंत साहू, महामंत्री अनिकेत यादव, चन्दन साहू, राजकुमार यादव,प्रांजल भारद्वाज, श्रीमती गायत्री वर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अहिल्या यादव , पार्षद श्रीमती हेमा जगदीश शर्मा , पूर्व पार्षद श्रीमती सविता पोषण साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपी साहू जी,रामअवतार साहू,सुरेश साहू, नरेश साहू, टी.पी.वर्मा,मीना वर्मा, सरिता राजपूत, सुनिती साहू, झरना वर्मा, स्नेहलता साहू , नीलम सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news