धमतरी

अटंग में निकली हर घर तिरंगा यात्रा
14-Aug-2022 3:36 PM
अटंग में निकली हर घर तिरंगा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 14 अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्राम अटंग में तिरंगा यात्रा निकली गई। जिसमें ग्रामीणों को अपने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया।
शनिवार को भाजपा कुरुद मण्डल प्रभारी कृष्णकांत साहू ने अटंग वासियों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पुरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।

कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर के मार्गदर्शन में पुरे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता हर घर तिरंगा लगाने के काम में जुटे हैं। मण्डल प्रभारी श्री साहू के नेतृत्व में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा थामे गांव का भ्रमण किया और सभी ने अपने घरों में तिरंगा लगाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कोमल शुक्ला, किशोर कुर्रे, भोपाल चंद्राकर, भीमसेन तारक,नोहर चंद्राकर, मन्नू चंद्राकर, कुंदन चंद्राकर, ताजेन्द्र चंद्राकर, सपन चंद्राकर, सचिन चंद्राकर,आकाश चंद्राकर, कृष्णकुमार, भोलाराम, गजाधर चंद्राकर, सोमनाथ साहू, मनहरण निर्मलकर, होरी लाल तारक, टुमन चंद्राकर, मोहित यादव, नागेंद्र चंद्राकर, राकेश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news