धमतरी

नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा लगाते कांग्रेसी तिरंगा लिए भखारा पहुंचे
14-Aug-2022 3:39 PM
नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का नारा लगाते कांग्रेसी तिरंगा लिए भखारा पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 14 अगस्त।
कांग्रेस की भारत जोड़ो नफरत छोड़ो तिरंगा गौरव पदयात्रा के अंतिम दिवस भखारा ब्लाक में जारी  पदयात्रा में महिला नेत्रियों का उत्साह देखते ही बनता है, साथ ही कांग्रेसी नेताओं ने भी अभूतपूर्व एकजूटता दिखाते हुए पिछले चार दिनों में जबरदस्त माहौल बना दिया है।

गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो पदयात्रा अभियान का आगाज 9 अगस्त से कुरुद ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा की अगुवाई और यात्रा प्रभारी चंदन बाफना, राजेश साहू के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुई। मौसम की परवाह किए बगैर कांग्रेसी दो दिनों तक दर्जन भर गांव तक पदयात्रा की। 12 अगस्त को कुरुद विधानसभा के तहत आने वाले गांवों का दौरा मगरलोड ब्लाक अध्यक्ष डिहूराम साहू, यात्रा प्रभारी तपन चंद्राकर, प्रमोद साहू की देखरेख में किया गया। 13 अगस्त को भखारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे के नेतृत्व व यात्रा प्रभारी हेमंत साहू, नरेश जसूजा के मार्गदर्शन में दो दिन यात्रा शुरू की गई। पहले दिन भखारा भठेली , रामपुर, हंचालपुर, कोर्रा, जुगदेही तक पैदल यात्रा कर  कांग्रेसी नेताओं ने जनता जनार्दन को प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सफलता और केंद्र वाली मोदी सरकार की नाकामयाबियों के बारे में बताया। विधानसभा यात्रा प्रभारी लक्ष्मीकांता साहू की मौजूदगी में तारिणी चन्द्राकर, शारदा साहू, कांति सोनवानी, कुसुमलता साहू, ईश्वरी तारक, शशि गौर, संतोषी निशाद, सुमन साहू, जगजीत कौर जैसी महिला नेत्रियों ने पदयात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले मतदाताओं के बीच अपनी पहचान बनाने का प्रयास किया। इसी तरह मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, भरत नाहर, लेखराम साहू, रमेश पाण्डेय, गोविंद साहू, थानेश्वर तारक, तोषण साहू, डीलन चंद्राकर, ज्ञानसिंह यादव, विनोद साहु ने भी पदयात्रा में भरपूर सक्रियता दिखाई। 14 अगस्त को ग्राम सिलौटी से प्रारंभ होकर पचपेड़ी गाड़ाडीह सिलघट तक जारी पद यात्रा के संबंध में भखारा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने जब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देश की जनता को एकजुट कर देश को आजाद कराया था आज हम उसी आजादी की 75 वी गौरवपूर्ण वर्षगांठ मना रहे हैं। लेकिन देश की सत्ता में काबिज वर्तमान सत्ताधीश भाई से भाई को लड़ाकर नफऱत का माहौल बनाने में लगे हैं, जिससे लोकतंत्र ख़तरे में आ गया है। नफऱतजिवियो द्वारा फिर से अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है । लेकिन हम कांग्रेसी शांति, प्रेम और भाईचारा, सत्याग्रह के साथ देश की एकता और अखंडता संप्रभुता संविधान की रक्षा के लिए बलिदान देने तैयार है। भारत जोड़ो नफरत छोड़ो वाली इस यात्रा का यही उद्देश्य है। इस अवसर पर मोहन हरदेल, नरेश जसूजा, योगेश लाल, विक्रांत, शर्मा, संतोष साहू, राजू साहू, चंद्रहास साहू, होमेंद्र साहु, सोमनाथ, गैंदलाल साहु, बिट्टू गौर, महेन्द्र साहू, सेवक तारक,विनय साहू, सोहन साहू, चंद्रकांत साहू, बीरबल मानिकपुरी, यशवंत शुक्ला, सौरभ पाल,जीवराज देवगन, रूपचंद, गोलू साहू, सुभाष, रुपेंद्र, पुखराज साहू, मिलुराम, डोमेराम साहु आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news