बलरामपुर

बलरामपुर में विशाल तिरंगा रैली निकली, रामविचार समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल
14-Aug-2022 10:14 PM
बलरामपुर में विशाल तिरंगा रैली निकली, रामविचार समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,14 अगस्त।
जिला पंचायत के सभापति एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान से हर एक घर को जोडऩे के लिए विशाल मोटरसाइकिल रैली पूर्व मंत्री रामविचार नेताम की विशेष उपस्थिति में आरागाही से निकाली गई, जो आधा दर्जन गांव होते हुए भाला में समाप्त हुई।

भाला में रामविचार नेताम बैलगाड़ी पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण केसरी, भाजयुमो मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के दौरान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील के बाद हर देशवासी अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहरा रहे है। हम लोगों का प्रयास है कि हम हर एक गांव, हर एक घर, हर एक बूथ प्रमुख स्मारकों में तिरंगा झंडा फहराने का संदेश दे एवं तिरंगा झंडा फहराए। अधिक से अधिक लोगों तक तिरंगा झंडा भी उपलब्ध करा रहे हैं ताकि वे अपने अपने घरों में फहरा सके।

जिला पंचायत के सभापति एवं भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस प्रकार से लोगों में उत्साह था यह उनके देश प्रेम व देश भक्ति को दर्शाता है। यही देश प्रेम एवं देशभक्ति तिरंगा झंडे के नीचे पूरे देश को जोड़ता है। आज हम सबको इस तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर गौरवान्वित महसूस हो रहा है।

श्री यादव ने भी हर एक घर में तिरंगा फहराने की अपील की। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत सेन वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप तिवारी, शैलेश गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष बीड़ी लाल गुप्ता, संजय गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, दयाल विश्वास, भाजयुमो जिला मंत्री अजय यादव भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष अनोज यादव, सुदीप विश्वास सरपंच बीरबल सरुता, दयाल विस्वास, राजनाथ विश्वकर्मा अशर्फी यादव लड्डू कश्यप इरफान अंसारी, बिट्टू पाल, राजकुमार यादव,ललन पाल, संतोष यादव, विक्रम गुप्ता, नंदकेश्वर गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान रामविचार नेताम ने नगर पंचायत क्षेत्र में पं. दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, भारत माता,लरंगसाय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा झंडा लगाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news