कोण्डागांव

आजादी का अमृत महोत्सव: नारायणपुर विधायक ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
14-Aug-2022 11:08 PM
आजादी का अमृत महोत्सव: नारायणपुर विधायक ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

कोण्डागांव, 14 अगस्त। नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप आजादी अमृत महोत्सव के तहत पदयात्रा पर हैं। इस पदयात्रा के तीसरे चरण के तहत चंदन कश्यप ने अपने विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हंै। चंदन कश्यप के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा के लिए निकल पड़े। इस दौरान विधायक और पदयात्रियों का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया गया। विधायक ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को गिनवाते हुए जानकारी दी।

चंदन कश्यप ने कहा कि, प्रदेश सरकार ने किसानों की ऋण माफी धान का प्रति क्विंटल 2500 समर्थन मूल्य, तेंदूपत्ता का 4500 समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ, वृद्धा पेंशन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 7000 रुपए प्रतिवर्ष, समर्थन मूल्य दलहन तिलहन का समर्थन मूल्य किसानों का आय वृद्धि, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, छत्तीसगढ़ सरकार की पीडीएस योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री शहर व स्वास्थ्य योजना मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना, कृषि जीवन ज्योति योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और अति संवेदनशील क्षेत्र तक सडक़ों का जाल बिछाया और छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है। तब से चारों तरफ विकास हो रही है।

राजेंद्र साहू ने कहा कि, देश को विकास की रास्ता में लाने की अहम भूमिका कांग्रेस पार्टी का है, और आज भी अति संवेदनशील क्षेत्र को लगातार विकास की राह में लाने का काम विधायक चंदन कश्यप कर रहे हैं। वे जब से विधायक बने है तब से मर्दापाल में तहसील अस्पताल और जगह जगह पुल पुलिया का निर्माण हो रहा है।

जिससे अंदरूनी क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा रहा है।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखराम पोयाम, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजेंद्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, देव सिंह बघेल, रामपथ कोर्राम, राम सिंह सोढ़ी, उमाकांत सेठिया, नोहर भंडारी, अन्य कार्यकता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news