दुर्ग

दुर्ग में कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2022 3:13 PM
दुर्ग में कृषि मंत्री ने किया ध्वजारोहण

शहीदों के परिजनों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दुर्ग जिले में पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि  रविंद्र चौबे कृषि मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया व प्रशस्ति पत्र देकर 40 शहीदों के परिवारों का सम्मान किया गया और सादगी पूर्वक स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व को मनाया गया। इन 40 शहीद परिवारों में 9 भारतीय सेना, 1 वायु सेना,1 सीआरपीएफ, 5 एसटीएफ  13 जिला बल और 11 छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल से हैं। इसके साथ साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभाग के 70 अधिकारियों एवं कमर्चारियों को भी सम्मानित किया गया। इस बार लोगों ने घरों में भी तिरंगा लगाया और देशप्रेम की भावना से जिलेवासी सराबोर रहे।

आकर्षी कश्यप को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ की बेटी और गौरव आकर्षी कश्यप जिसने की कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है को खेल जगत में अमिट  छाप छोडऩे के लिए और राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में सम्मान दिलाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम पर  सम्मानित किया गया।

श्री चौबे द्वारा ठीक सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मु य अतिथि रविंद्र चौबे द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम जनता के नाम के संदेश का वाचन किया व साथ ही एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने शासन समावेशी नीतियों का जिक्र भी किया जिसमें गांव, शहर, समाज एसंस्कृति और आधुनिकता सभी का मेल है। इसके बाद उन्होंने सफेद, हरे और नारंगी रंग के गुब्बारों को आसमान की दिशा में छोड़ा जिसने आकाश में एक अलग ही छंटा बिखेर दी।

कार्यक्रम के दौरान बारिश में भी परेड में शामिल प्लाटूनों का हौसला कम नहीं हुआ। इस बार 10 प्लाटून ने माचर्पास्ट किया। इनमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर  सैनिक बल पुरूष, नगर  सैनिक बल महिला, एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक, एनसीसी सीनियर डिवीजन बालिका, एनसीसी जूनियर डिवीजन बालिका इत्यादि शामिल थे।

समारोह में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, भिलाई निगम आयुक्त  लोकेश चंद्राकर, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव,अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई व अन्य जनप्रतिनिधि और जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारीध्कमर्चारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news