धमतरी

आजादी के अमृत महोत्सव में शान से लहराया तिरंगा
16-Aug-2022 3:18 PM
आजादी के अमृत महोत्सव में शान से लहराया तिरंगा

कुरुद, 16 अगस्त। रिमझिम बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय, निजी, अर्ध शासकीय दफ्तरों, समाजिक एवं धार्मिक स्थलों के अलावा इस बार घरो-घर राष्ट्रध्वज लहराकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

15 अगस्त को कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर ने अपने गृह वार्ड में तिरंगे को सलामी दी। जनपद पंचायत में अध्यक्ष शारदा साहू ने उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, सीईओ जीआर यादव एवं जनपद सदस्यों, अधिकारी कर्मचारी की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया, नगर पंचायत में अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने उपाध्यक्ष मंजू साहू, सीएमओ दीपक खाड़े एवं पार्षद साथियों संग तिरंगा फहराया। कृषि मंडी में अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने राष्ट्रध्वज फहरा कर किसानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। पीजी कॉलेज में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, जिला सहकारी बैंक में मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू ने कांग्रेस भवन में अध्यक्ष आशीष शर्मा ने एवं भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने तिरंगा फहराया इसी प्रकार शासकीय एवं निजी संस्थानों में विभाग प्रमुखों ने झंडा फहरा कर तिरंगे की अजमत को सलाम किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में संबंधित पार्षदों एवं गणमान्य जनों ने तिरंगा फहराया। निजी एवं शासकीय स्कूलों में प्राचार्य एवं समिति प्रमुखों ने झंडा लहराया। प्राचीन श्रीराम मंदिर के सम्मुख महंत अखिलेश वैष्णव की अगुवाई में पार्षद भानु चन्द्राकर ने, मीरा दातार में खादिम सैयद हसन अली एवं ईदगाह मैदान में सदर अय्युब खान ने तिरंगा फहराया। नगर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news