बलौदा बाजार

संसदीय सचिव चंद्रदेव ने फहराया तिरंगा
16-Aug-2022 3:48 PM
संसदीय सचिव चंद्रदेव ने फहराया तिरंगा

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 33 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

बलौदाबाजार, 16 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय ने तिरंगा फहराया।

उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री राय ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल,पूर्व विधायक जनकराम वर्मा,जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण,कलेक्टर रजत बंसल एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि श्री राय द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। इस साल कोविड संक्रमण को देखते हुए समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। झांकी प्रदर्शन और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को टाल दिए जाने के कारण मुख्य समारोह लगभग एक घण्टे में सम्पन्न हो गया। जिला पुलिस बल की दो टुकडिय़ां, जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना, एनसीसी की दो टुकडिय़ों ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व आर.आई विक्रम बघेल ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।

श्री  राय ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर,सावित्री सोनी,वीर शहीद उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, युगल किशोर वर्मा,ट्रेड आर नंदकुमार साहू, आर हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू,धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, मिथिलेश कुमार, टेकराम वर्मा एवं कोविड से डोगेन्द्र वर्मा के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान कर उनका हाल चाल जाना।

इसके साथ ही श्री राय ने मुख्य मंच से करीब 33 अधिकारी- कर्मचारियों का उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इनमें जनसम्पर्क विभाग से सहायक सूचना अधिकारी नितेश कुमार,जिला कोषालय अधिकारी के के दुबे,शिक्षा विभाग की महेश वर्मा,रितु शुक्ला, दुर्गेश कुमार वर्मा,नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार सतेन्द्र कुमार सिन्हा सहायक राजस्व निरिक्षक,राजस्व विभाग से तहसीलदार भाटापारा श्रीमती ज्योति मसियारे,तहसीलदार सिमगा बलराम तंबोली,खुशबू शर्मा सहायक ग्रेड 2, विनय महार भृत्य जिला कार्यालय बलौदाबाजार, जिला पंचायत से संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे संयुक्त कलेक्टर,विद्या सागर ध्रुव सहायक ग्रेड 3, विकास सिंह पैकरा भृत्य,सचिव भिगेश्वर सेन पुरेना खपरी, उद्यान विभाग वरिष्ठ उद्यान अधिकारी श्रीमती दिव्या सहारे,खनिज विभाग से अरुण कुमार रावत,महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती गिरजा वर्मा,श्रीमती अर्चना वैष्णव,स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीण चिकित्सा सहायक रिसदा अविनाश केसरवानी जिला चिकित्सा विभाग,जिला अस्पताल टीम,सिविल सर्जन एवम दो सहयोगी हरपाल बंजारे ओटी अटेंटेड शामिल है। इसी तरह पुलिस विभाग निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत थाना कसडोल, उप निरीक्षक हितेश जंघेल चौकी करही बाजार, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मार्कण्डेय चौकी लवन,प्रधान आरक्षक कुमार जायसवाल सायबर सेल बलौदा बाजार,आरक्षक प्रताप सिंह बंजारे यातायात बलौदाबाजार, आरक्षक सुशील कुर्रे रक्षित केंद्र बलौदाबाजार,महिला आरक्षक प्रीति खडिय़ा,थाना सरसीवा आरक्षक ईश्वर ज्योति थाना कसडोल,प्रेम शंकर निषाद जिला विशेष शाखा शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग से 25 हजार का पुरस्कार अध्यक्ष गौठान प्रबंधन समिति पुरेना खपरी को प्रदान किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news