महासमुन्द

महिलाओं ने रखा संतान की लंबी उम्र के लिए हलषष्ठी व्रत
17-Aug-2022 4:17 PM
महिलाओं ने रखा संतान की लंबी उम्र के लिए हलषष्ठी व्रत

पसहर चावल, काशी फूल, महुआ पत्ते, लाई अर्पित कर रहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अगस्त।
आज महासमुंद जिले की महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए हलषष्ठी का व्रत रखा हुआ है। पुरातन परंपरा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में हलषष्ठी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तालाब के प्रतिरूप स्वरूप सगरी बनाई जाती है। महिलाएं इक_ा होकर पसहर चावल, काशी फूल, महुआ पत्ते, लाई अर्पित कर भगवान शिव और सगरी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।

भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यह हल षष्ठी का व्रत रखा जाता है। इस साल 2022 में हल षष्ठी का व्रत आज 17 अगस्त को है। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक हल षष्ठी का व्रत महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। मान्यता यह भी है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर संतान के जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

पंचांग के मुताबिक भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि कल 16 अगस्त को रात 8 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया है। वहीं षष्ठी तिथि का समापन 17 अगस्त को रात 8 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के मुताबिक हलषष्ठी का व्रत 17 अगस्त यानी आज रखा गया है। हल षष्ठी के दिन महिलाएं पवित्र मिट्टी की बेदी बनाकर उसमें गूलर, पलाश और कुश को रखती हैं। इसके बाद विधि.विधान के पूजा की जाती है।
 इस क्रम में बिन जुते हुए अनाज या खाद्य पदार्थ अर्पित करती हैं। इस व्रत में विशेष रूप से महुआ, भैंस का दूध, फंसही का चावल और उनसे बनी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news