महासमुन्द
संसदीय सचिव की मांग पर केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वीकृति दी है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 अगस्त। महासमुंद में बाईपास मार्ग के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने केंद्रीय सडक़ मंत्री को पत्र लिखकर यातायात व शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश से हो रहे हादसे से अवगत कराते हुए बाईपास की मांग की थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इसे स्वीकृति करने की जानकारी पत्र विधायक को भेजी है। अत: शहर में यह चर्चा आम है कि बढ़ते यातायात की परेशानी से मुक्ति के लिए
महासमुंद में बाईपास मार्ग का निर्माण होगा। जानकारी मिली है कि इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वीकृति दे दी है और अधिकारियों को इसके संबंध में पत्र भी प्रेषित कर दिया है। मालूम हो कि शहर के अंदर भारी वाहनों के आवागमन में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को होती है। स्कूल लगने व छूटने के समय सबसे ज्यादा दबाव शहर के अंदर से गुजरी एनएच 353 में रहती है। पखवाड़े भर पूर्व एक मालवाहक की ठोकर से स्कूली छात्रा घायल हो गई थी। शहर में नो एंट्री भी वर्तमान में बंद है। पहले स्कूल लगने व छूटने के पूर्व नो एंट्री रहता था। अत: शहर के अंदर भारी व मालवाहक गाडिय़ां घुसती नहीं थी। लेकिन यह सुविधा फिलहाल बंद है।
कहा जार हा है कि यदि बाईपास मार्ग का निर्माण जल्द होता है, तो सबसे पहले शहर में भारी व माल वाहक वाहनों से होने वाले हादसे कम हो जाएंगे। वहीं शहर के अंदर लंबी दूरी की गाडिय़ां नहीं गुजरेगी और जाम की समस्या नहीं होगी। वर्तमान में चौक-चौराहों पर ट्रेफिक सिग्नल लगा हुआ है। इसके चालू व बंद होने से भारी वाहनों की भी कतार लगी रहती है। इससे लोगों को परेशानी होती है।