धमतरी

नगर के हृदय स्थल में पिंकी ने झंडा फहराया
17-Aug-2022 4:49 PM
नगर के हृदय स्थल में पिंकी ने झंडा फहराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 17 अगस्त।
राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा श्रीमती शाह ने अपने पूर्व विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

इस दौरान पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश बस, जिला मंत्री द्वय राजेंद्र गोलछा एवं श्रीमती प्रेमलता नागवंशी,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आराधना शुक्ला,जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,महामंत्री रामगोपाल साहू, पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिया,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला महामंत्री हेमलता यादव,जनपद सदस्य मन्नू यादव, बंसीलाल शोरी, पार्षद पूनम बलजीत छाबड़ा, सुनील निर्मलकर, सुनिता कोठारी, सुनीता साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव, प्रतिमा देवांगन, बंटी छाजेड़,चेलेश्वरी साहू,भावेश चोपड़ा, पूर्व पार्षद रमेश कश्यप,हर्ष साहू, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news