गरियाबंद

नवापारा-राजिम : स्वतंत्रता दिवस पर प्रबुद्ध जन हुए सम्मानित
17-Aug-2022 5:12 PM
नवापारा-राजिम : स्वतंत्रता दिवस पर प्रबुद्ध जन हुए सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 अगस्त।
आजादी की 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवापारा नगर के तिरंगा चौक में आयोजित ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह में विधायक धनेंद्र साहू ने ध्वजारोहण किया। मंच पर वार्ड में विशेष छवि रखने वाले प्रबुद्ध वर्ग का विधायक के कर कमलों से स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से श्रीमती राजिम बाई साहू, हिमानी पटेल, रुकमणी देवांगन, कामिनी सोनकर, ज्योति यादव, ज्योति कहार, सुशीला लोहले, सुश्री लता कंसारी, रानी निषाद, पीआर ननवरे, बीआर कुर्रे सेवानिर्वृत शिक्षक, राजू सोनकर शिक्षक, महादेव नायक, लच्छू साहनी, कचरू राम सोनकर, प्रेम देवांगन, जोगीराम साहू, अंकित मेघवानी, लक्की मेघवनी, शिवराज देवांगन, बल्लू देवांगन, सेवाराम साहू लाइन मैन, गुणित राम के साथ डॉक्टर नरोत्तम साहू व थाना प्रभारी भी शामिल थे।

वहीं पालिका सभापति मंगराज सोनकर ने विधायक धनेन्द्र साहू की प्रेरणा से नगर में संचालित उचित मूल्य की 6 राशन दुकानों के संचालकों को हितग्राहियों के बैठने के लिए कुर्सी, पानी के लिए ड्रम व छाया के लिए सामियाना भेंट किया। राशन दुकान के संचालकों में अनुभव जैन, विराट जैन, नंदू साहू, संतोष देवांगन, राजेश जगवानी को हितग्राहियों के लिए सामग्री प्रदान की गई। पार्षद मंजराज सोनकर ने विधायक धनेन्द्र साहू एवं नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मैडम चौक में डॉ. राजेन्द्र गदिया ने किया ध्वजारोहण
आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के मैडम चौक में मुख्यअतिथि वरिष्ठ चिकित्सक समाज सेवी डॉ राजेंद्र गदिया ने ध्वजारोहण किया। साथ ही कुबेर भांडुलकर को जन्म दिवस के शानदार कार्यक्रम आयोजित था। पूरे मैडम चौक को तिरंगा ध्वज के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गुलाब की पंखुडिय़ों से ध्वज मंडल शोभायमान था। ध्वजारोहण के समय ध्वज मंडल के चारों ओर से मंद गति से धुआं निकल रहा था उसी समय रिमझिम वर्षा हो रही थी मानो प्रकृति अमृत वर्षा कर रही हो। तभी पेपर शाट मशीन से ध्वज मंडल के ऊपर रंग-बिरंगे पेपर बिखेरे गये व शांति के प्रतीक चार सफेद कबूतर मुक्त किये जिससे बहुत आकर्षक दृश्य प्रस्तुत हुआ। इन सबकी संपूर्ण व्यवस्था आशुतोष भांडुलकर के द्वारा किया गया था। इस अवसर पर डॉ. गदिया ने कहा कि प्रगतिशील भारत के प्रत्येक देशवासियों में देश भक्ति व आपसी भाईचारे की भावना बढ़ाने यह अमृत महोत्सव का आयोजन है जिसके माध्यम से हम सबके हृदय में पहले देश फिर मैं का भाव जगे। हम सब भारत के हैं और उसकी यश गाथा में सत्य अहिंसा और शांति का मूल्य हमारी रगों में सतत प्रवाहित होती रहे। ध्वजारोहण के समय फैंसी ड्रेस पर हाथों में तिरंगा लिए नन्हे कुबेर भांडुलकर, निमिश गोलछा सैनिक वेशभूषा में साथ  ही भारत माता के रूप में यनुष्का नगारची भगत सिंह के रूप में पूरब, रितिका मराठी वेशभूषा में, वासनी नगारची बंगाली वेशभूषा में बहुत ही आकर्षक लग रहे थे।
कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए नगरपालिका के सभापति संध्या राव ने कहा कि तिरंगा ध्वज हम सब की आन बान और शान है। इसका सदैव सम्मान करें। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र गदिया, वार्ड पार्षद संध्या राव, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, आशुतोष भांडुलकर, एल्डरमेन मेघनाथ साहू, घनश्याम साहू, अंजू निर्मलकर, नंदनी निर्मलकर, उत्तम गोलछा, सलीम भाई, गोपाल यादव प्रधानपाठक, कुंभज सिंह कश्यप, आदित्य गोलछा, जिरचंद साहू, कौशल नागारची, पराघा वैष्णव, अहमद रिजवी, बीरबल राजपूत, गिरीशचंद्र साहू, लक्ष्मी निषाद, रानी निषाद, शकुन साहू, जानकी, नंदिनी, सूरज, तोरण मल्होत्रा, राहुल सेन, शुभम, संतोष, रोशन, राजेंद्र सहित शिक्षकगण, स्कूली बच्चे एवं बडी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा विभिन्न तरह के देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उसी क्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान निज सहायक अजय खरे तथा परिजन उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री साहू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कहा कि ये धरती हम सब की मां है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य यही है कि हर भारतीय के दिल में अपने देश के प्रति सद्भाव और समर्पण की भावना पैदा करें।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक बस स्टैंड, लाल चौक, खोली पारा, सतनाम भवन सहित अनेक स्थानों में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गोयल, भाजपा जिला मंत्री परदेशीराम साहू, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालुराम गाड़ा, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रेशम सिंग हुंदल, नगर मंडल अध्यक्ष इमरान सोलंकी, किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनीष देवांगन, मुकुन्द मेश्राम, संजय साहू, धीरज साहू, बल्लू सोनी, नवल साहू, पार्षद गण ओम कुमारी साहू, प्रसन्न शर्मा, चुम्मन कडरा, बॉबी चावला, योगेन्द्र कंसारी, सुधीर रजक, टिंकू सोनी, मुस्ताक सुल्लड़ा, अन्नपूर्णा देवांगन, तनु मिश्रा, साधना सौरज, संतोषी कंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभाविप ने निकाली तिरंगा पदयात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवापारा राजिम के कार्यकर्ताओं ने नगर में 4 किमी ऐतिहासिक तिरंगा पदरैली निकाली गई। जिसमें नवापारा नगर के विद्यालय, महाविधालय के छात्र छात्राएं एवं आम जन मानस भव्य यात्रा में शामिल हुए। नगर वासियों द्वारा तिरंगा यात्रा के सम्मान में जगह जगह पुष्प वर्षा किया गया। इस अवसर पर गोवर्धन शर्मा, नगर साहू समाज अध्यक्ष रमेश साहू, नगर मंत्री सुजीत तिवारी, अभाविप सह नगर मंत्री लक्की साहू, खुशी देवदास, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सूरज सिन्हा, सह कला मंच प्रमुख उज्ज्वल साहू, कार्यकरणी सदस्य मोहन मेश्राम, योगेश शर्मा, तेजेश्वर साहू, कार्यालय प्रमुख चेतन साहू, टिकेश्वर निषाद, नितुल देवांगन, कुंदन सोनकर, पंकज जैन, धनेंद्र साहू, अरिहंत जैन, पिंकी साहू, हरिता साहू, मोहन बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

नगर में जगह-जगह फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शहर सहित अंचल में जगह-जगह तिरंगा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय, नगर के हृदय स्थल गांधी चौक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कन्या शाला, पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक बस स्टैंड, लाल चौक, मैडम चौक, विधायक कार्यालय संगवारी, खोली पारा प्राथमिक शाला, कृषि उपज मंडी, थाना परिसर, थोक सब्जी मंडी, तिरंगा चौक, सोमवारी बाजार चौक, सहित अनेकों स्थानों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू शहर के अनेक कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। विधायक ने कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जनभागीदारी अध्यक्ष अजय साहू, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, एल्डरमैन रामा यादव, संस्था प्रमुख एसआर वड्डे, महाविद्यालय स्टाफ छात्राएं सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इसी तरह नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में सेवानिवृत्त प्राचार्य आरबी शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मौके पर अनेक स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे गणमान्य नागरिक मौजूद थे। विधायक कार्यालय संगवारी में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पार्षद सभापति संध्या राव, अजय साहू, अनूप खरे, अजय साहू, हेमन्त साहनी, जुगा बाई गिलहरे, लोकिन साहू, फागू राम देवांगन, अर्जुन साहू, रूमेश्वरी देवांगन, मेघनाथ साहू, शाहिद रजा, अजय गाड़ा, निर्माण यादव, राकेश सोनकर, टिकेश गिलहरे, गौरव पारख, बल्लू साहू, भागवत साहू, अतुल ठाकुर, मुरली राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन  मौजूद थे।  नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम यहां मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा के अलावा पार्षद गण नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news