जशपुर

एकलव्य विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति
17-Aug-2022 9:10 PM
एकलव्य विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 17 अगस्त। आजादी की 75वीं वर्षगांठ संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला मुखिया बी.के.राजपूत ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी।

स्वतंत्रता दिवस की सुबह  7.30 बजे ध्वजारोहण कर आजादी की 75वीं वर्षगाँठ मनाने का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एकलव्य विद्यालय घोलेंग के बच्चों के चेहरे पर उत्साह की झलक देखते ही बन रही थी। विद्यालय में पढऩे वाले आदिवासी, पहाड़ी कोरवा बच्चे खुद को शिक्षा के इस प्रांगण में पाकर बहुत खुश प्रतीत हो रहे थे। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने बच्चों उद्बोधित कर आशीर्वचन दिया और कहा कि आजादी का यह अमृत महोत्सव पर्यटक देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। हमें आजादी के महत्व को समझना होगा और इसे बरकरार रखने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी।

सहायक आयुक्त ने बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व को भी भली भांति समझाया और कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है, जिससे दुनिया की हर चीज हासिल की जा सकती है। अत: गंभीरता और रुचि के साथ विद्या अर्जन करे। विद्यालय के सभी बच्चों को चार समूहों में बांटा गया है।

अरावली हॉउस , हिमगिरि हाउस , नीलगिरी हाउस एवं  हाउस। सभी समूहों ने पूरे जोश के साथ मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी और अपने उत्साह का परिचय दिया। सांस्कृतिक गतिविधियों में अभी बच्चों ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ जैसे विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और पुरस्कार जीतकर एकलव्य विद्यालय घोलेंग को गौरवांवित किया।

सहायक आयुक्त बी.के.राजपूत ने विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सदैव आगे बढऩे की भी प्रेरणा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी और देश के शहीदों को नम आंखों से याद किया।

संस्था के प्राचार्य ने आजादी में भूमिका निभाने वाले वीरों को याद किया और बच्चों में समर्पण के भाव को जागृत किया। कार्यक्रम में विद्यालयीन और कार्यालयीन स्टाफ शामिल रहे।

कार्यक्रम में दिव्या रानी, रानू भगत, संत शोषित तिग्गा, मो. वसीम, आशा लकड़ा, रश्मि पांडेय, अब्दुल आशिक, विल्फ्रेड तिर्की,  रितिका रात्रे, काजल गुप्ता, श्रद्धा मंझोनिया,  जया पाठक, हिना परवीन, सावित्री चौहान, चंदन जायसवाल और महावीर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षिका दिव्या रानी ने आभार प्रदर्शन किया। अंत मे सभी बच्चों को मिठाई बांटी गई और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news