राजनांदगांव

मेयर ने किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान
18-Aug-2022 3:25 PM
मेयर ने किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने नगर निगम केन्द्रीय कार्यालय टाऊनहाल में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हरिनारायण धकेता, किशुन यदु, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अजीत जैन उपस्थित थे। महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

टाऊन हाल में आयोजित समारोह में महापौर श्रीमती देशमुख द्वारा ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान एवं राज्य गान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। साथ ही महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों के ब्लडग्रुप डायरी का विमोचन एवं शत-प्रतिशत राजस्व वसूली तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का निगम पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

समारोह में महापौर ने कहा कि आज हम 75 वर्ष पूर्व मिली आजादी का जश्न अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है। उन्होंने कहा कि आजादी हमे यूही नहीं मिली है, इसके लिए हमारे वीर जवान जेल गए एवं बलिदान दी। इस दौरान श्री धकेता, डॉ. चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news