धमतरी

दोस्त ने किया रेप, फिर पति ने की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
18-Aug-2022 3:55 PM
दोस्त ने किया रेप, फिर पति ने की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 18 अगस्त।
नगरी के कोटाभर्री में नशे में दोस्त ने जिस महिला का बलात्कार किया, उसी महिला के पति ने उसकी हत्या कर मार डाला। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

नगरी पुलिस के मुताबिक हरेली त्योहार के एक दिन पहले 27 जुलाई की रात में करीब 7.30 बजे कोटाभर्री निवासी पिन्टु कमार और सुरेश कमार अपने ही गांव के बिहारी लाल कमार के घर महुआ दारू पीने गए थे। उसी समय बिहारी लाल के घर में उसकी पत्नी एवं मायके से काकी सास जुगबती कमार भी मौजूद थीं। दो सौ रूपये का दारू लेकर उसी के घर पिन्टु और सुरेश कमार पीए। उसी दरमियान पीडि़ता शौच जाने अपनी चाची जुगबती के साथ  करीब 8 बजे तालाब के तरफ गई थी। तब पिन्टु कमार पीडि़ता के साथ गलत नीयत से पीछा करते तालाब के तरफ गया। पिन्टु द्वारा पीडि़ता के साथ गलत काम करने की बात करने पर सुरेश मना करते हुए तालाब पार से अपने घर आ गया।

पत्नी को ढूंढते समय रास्ते में मिला दोस्त
जानकारी के मुताबिक करीब एक- डेढ़ घंटे बाद भी महिला शौच से घर नहीं लौटी तो बिहारी लाल अपनी पत्नी को ढूंढने तालाब तरफ गया। रास्ते में उसका दोस्त पिन्टु कमार दिखा। जिसे अपने पत्नी के बारे में पूछा, तो उल्टा-सीधा जवाब दिया। बिहारी ने पिंटू को झापड़ मारा। वह भाग गया। उसकी पत्नी करीब 12 बजे मिली। वापस घर लाकर सो गए।

घटना की दी जानकारी, तो पिटाई कर मार डाला
28 जुलाई की सुबह पीडि़ता अपने पति बिहारी को बताई कि रात में पिन्टु कमार ने उसके साथ रेप किया। गुस्से में आकर नशे में अपनी पत्नी पर लाठी से कई बार वार किया। बेहोश हो गई। इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। आरोपी बिहारी लाल कमार  तथ्य को छुपाते हुए उसकी पत्नी की सूचना रात 8 बजे थाना आकर दी।

दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने घटना की जांच की।  इसके बाद धारा 376 , 302 के तहत 17 अगस्त देर शाम रेप के आरोपी पिन्टु कमार (19 वर्ष)  कोटाभर्री तथा हत्या के आरोपी बिहारी लाल कमार (38) कोटाभर्री को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news