बलौदा बाजार

संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत
18-Aug-2022 4:57 PM
संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 18 अगस्त।
संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बुधवार को  हलषष्ठी (कमरछठ) का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।  सगरी बनाकर उसमें भैंस के दूध से बने घी, दही डालकर पूजा की।

इस पूजा के दौरान व्रतधारी महिलाएं पसहर चावल का सेवन किया जाता है। इस पूजा में महिलाएं बिना हल चले अनाज का सेवन करती है। नगर में जगह-जगह पर महिलाएं एकत्र होकर व्रतधारण कर विधि-विधान से पूजा किया।
इस पर्व में विशेष प्रकार के पूजन सामग्री जैसे लाई, महुआ के फल, दोना पत्तल, दातौन, पसहर चावल, छह प्रकार की भाजी, काशी फूल, भैंस के दूध, दही, घी, नारियल, छुही का उपयोग पूजन मे किए। जहां व्रत रखने वाली महिलाएं एक निश्चित स्थान पर एकत्रित होकर सामूहिक पूजन कर हलषष्ठी की कथा सुनते है। और आरती व प्रसाद वितरण के बाद अपने बच्चो को पोता मारते हुए अपनी संतान की लंबी उम्र का आशीर्वाद देते है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news