सरगुजा

रामानुजगंज थाना में 6 माह से पेट्रोलिंग वाहन खराब, अपराधियों को पकडऩे पुलिस कर रही मशक्कत
19-Aug-2022 2:42 PM
रामानुजगंज थाना में 6 माह से पेट्रोलिंग वाहन खराब, अपराधियों को पकडऩे पुलिस कर रही मशक्कत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 19 अगस्त।
एक ओर नगर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर संसाधन के अभाव में रामानुजगंज पुलिस थाना की परेशानी बढ़ रही है। बीते 6 माह से पेट्रोलिंग चार चक्का वाहन के सही स्थिति में नहीं होने कारण रात में पेट्रोलिंग करने में पुलिस को परेशानी हो रही है।

इस संबंध में नव पदस्थ थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने कहा कि पेट्रोलिंग वाहन नहीं होने से परेशानी तो हो रही है उच्च अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
गौरतलब है कि रामानुजनगंज थाना अंतर्गत 36 गांव हैं, जिसमें दूरस्थ अंचल के गांव जिनकी दूरी रामानुजगंज थाना से करीब 30 किलोमीटर तक की है, वहीं पूरा थाना का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है। विगत 6 माह से पेट्रोलिंग वाहन खराब स्थिति में पड़ी है, जिस कारण पेट्रोलिंग करने में पुलिस को परेशानी हो रही है।

स्थिति यह है कि नगर में एक ओर लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं थाना में पेट्रोलिंग के लिए चार चक्का वाहन भी उपलब्ध नहीं है ऐसे में पुलिस बिना संसाधन के कैसे कार्य करेगी, यह समझा जा सकता है।

नहीं पहुंच पा रही है पुलिस समय पर
पेट्रोलिंग वाहन के अभाव में पुलिस घटना के बाद तत्काल समय पर पहुंच भी नहीं पा रही है। बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सबसे बड़े थाना क्षेत्र में एक रामानुजगंज थाना है जो सरहद से मुश्किल से 700 मीटर की दूरी पर है, ऐसे में यहां पेट्रोलिंग वाहन नहीं होने से पेट्रोलिंग में परेशानी हो रही है।

जिले में सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं रामानुजगंज थाना में
सन 2021 में रामानुजनगंज थाने में 451 अपराध पंजीबद्ध किए गए थे, वहीं जनवरी 2022 से अब तक करीब 300 अपराध पंजीबद्ध किए जा चुके हैं। ऐसे में अपराध पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन की आवश्यकता है। पेट्रोलिंग वाहन के अभाव में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच पाना पुलिस के लिए संभव नहीं हो पा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news