राजनांदगांव

राजीव जयंती पर 20 को सद्भावना दौड़
19-Aug-2022 3:10 PM
राजीव जयंती पर 20 को सद्भावना दौड़

राजनांदगांव, 19 अगस्त।  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर राज्य युवा अयोग छग शासन एवं राजीव फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कल 20 अगस्त को कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राजीव फैंस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन बत्रा एवं अमित कुशवाहा ने बताया कि राजीव गांधी जयंती के अवसर पर गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम हॉल में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 20 अगस्त को राजीव गांधी जयंती के कार्यकम के तहत सुबह 7 बजे सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस म्युनिस्पल स्कूल  मैदान में समापन  होगा। इस अवसर पर देश की एकता और अख्ंाडता की शपथ दिलाई जाएगी। सद्भावना मार्च में श्रेष्ठ स्लोगन, श्रेष्ठ उपस्थिति और श्रेष्ठ अनुशासन का भी ईनाम रखा गया है।

इसी तरह दोपहर 1 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में देशभक्ति एवं सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें सामुहिक गायन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार 11011 रुपए नगद व ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार 5555 रुपए एवं तृतीय पुरसकार 3333 रुपए रखा गया है। इसी तरह सामुहिक देशभक्ति गीत में प्रथम पुरस्कार 11011, द्वितीय पुरस्कार 5555 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 3333 रुपए रखा गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news