कोरिया

राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए 6 छात्राओं का चयन
19-Aug-2022 5:02 PM
राज्य कराटे प्रतियोगिता के लिए 6 छात्राओं का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 19 अगस्त।
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग की 6 छात्राओं का चयन किया गया है।

जशपुर में आयोजित संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राएं व्यायाम शिक्षक सुमित जायसवाल के निर्देशन में संभागीय स्तरीय जूडो कराटे खेल प्रतियोगिता में कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व किया, जहां सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया जिले की टीम सम्मिलित हुई थीं। विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में छात्राओं के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

राज्य स्तर पर चयनित छात्राओं में अंडर 14 वर्ष में दुर्गावती मरावी, अंडर-17 में संध्या देवी,अनीशा, पिंकी, आकांक्षा सिंह, इशिका सिंह एवं अंडर-19 में मायावती का चयन किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news