रायपुर

युवा वैज्ञानिक अरविंद का ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट फोरम के लिए चयन
19-Aug-2022 6:09 PM
युवा वैज्ञानिक अरविंद का ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट फोरम के लिए चयन

देश के कुल पांच वैज्ञानिक चयनित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अगस्त। प्रदेश के युवा वैज्ञानिक अरविंद कुमार प्रजापति का चयन ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट फोरम के लिए हुआ है। देश के कुल पांच वैज्ञानिकों का चयन फोरम के लिए किया गया है।

ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट फोरम पांच ब्रिक्स देशों के बीच एक प्रतिष्ठित मंच है जिसमें अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से आम सामाजिक समस्याओं को हल करने के लिए वैज्ञानिकों का समूह है। हर साल, प्रत्येक विषय में भारत से फोरम के लिए पांच युवा वैज्ञानिकों का चयन किया जाता है। इस वर्ष ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट्स फोरम 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की मेजबानी में हो रहा है।

अरविंद कुमार प्रजापति, वैज्ञानिक-इंजीनियर, बायो-मेडिकल टेक्नोलॉजी विंग, चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम, भारत सरकार, को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार और राष्ट्रीय उन्नत अध्ययन संस्थान (एनआईएएस) द्वारा स्थापित एक विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा ब्रिक्स युवा वैज्ञानिक मंच के लिए चुना गया है। वह बायोमेडिसिन विषय के लिए भारत से पांच वैज्ञानिकों में से एक हैं।

अरविंद प्रजापति अंबिकापुर से करीब 40 किलोमीटर दूर दूरती के रहने वाले हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर से बी.टेक और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से एम.टेक किया है। वर्तमान में वह आर्थोपेडिक प्रत्यारोपण पर काम कर रहे हैं। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है कि ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति ब्रिक्स यंग साइंटिस्ट फोरम में बायोमेडिसिन थीम से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news