सरगुजा

विश्वविद्यालय में सद्भावना दिवस पर ली शपथ
19-Aug-2022 8:39 PM
विश्वविद्यालय में सद्भावना दिवस पर ली शपथ

अंबिकापुर,19 अगस्त। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर के तत्वावधान में 18 अगस्त को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सद्भावना दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक सिंह ने विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई।

यह प्रतिज्ञा उच्च शिक्षा संचनालय रायपुर के निर्देशानुसार 18 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। यह सद्भावना दिवस 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है और उन्हें कृतज्ञ भारत श्रद्धांजलि अर्पित करता है, किंतु 20 अगस्त को शनिवार अवकाश होने के कारण से विश्वविद्यालय में कल इस सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई और सबने संकल्प के रूप में हाथ उठाकर सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली।

सद्भावना  दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव बिनोद कुमार एक्का, अन्ताराम चौरे,  के.एस. मरावी, राकेश सिन्हा, डॉ राजकुमार उपाध्याय ‘मणि’,  हरिशकर प्रसाद तोंडे, मुकेश कुमार, डॉ जुनैद खान, डॉ सुषमा केरकेट्टा, डॉ मनोज कुमार झारिया,असीम केरकेट्टा, डॉ आशीष कुमार, डॉ अमृता कुमारी पंडा, डॉ अर्नब बनर्जी, समननारायण उपाध्याय एवं चंदन पाठक, राहुल प्रजापति,सी.तिर्की, श्रीमती सीमा पाण्डेय, शशिधर मिश्र, देव कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे। इस सद्भावना दिवस के संकल्प का संचालन श्री खेमकरण अहिरवार ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news