दन्तेवाड़ा

ईनामी महिला नक्सली का समर्पण
19-Aug-2022 9:38 PM
ईनामी महिला नक्सली का समर्पण

दंतेवाड़ा, 19 अगस्त। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइये की फेहरिस्त में एक और सफलता जुड़ गई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, विनय कुमार सिंह के समक्ष महिला नक्सली लीडर मासे नुप्पो ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा नक्सली संगठन के सदस्यों से आत्मसमर्पण की अपील की गई है। जिससे आत्मसमर्पित सदस्यों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही नक्सलियों की खोखली विचारधारा से संगठन के सदस्यों का मोह भंग हो चुका है, जिससे बड़ी संख्या में घर वापसी हुई है।

इसी कड़ी में मलांगिर एरिया कमेटी अंतर्गत रेवाली पंचायत केएएमएस सदस्या  मासे नुप्पो (24 वर्ष) ने पुलिस अफसरों के समक्ष घर वापसी की। उक्त नक्सली लीडर अरनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बर्रेम की निवासी हंै। आत्मसमर्पित नक्सली के खिलाफ पुलिस थाना अरनपुर में नामजद अपराध दर्ज किए गए थे। इसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। ज्ञात हो कि घर वापस आइए अभियान के तहत कुल 550 नक्सलियों ने समर्पण किया है, इनमें 136 नक्सली लीडर प्रमुख रूप से शामिल हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news