सुकमा

जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनी, कई स्पर्धाएं
21-Aug-2022 9:33 PM
जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनी, कई स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 21 अगस्त।
शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई स्कूलों में बच्चों ने भगवान कृष्ण व राधा बनकर प्रतियोगिता में भागीदारी की। काली मंदिर स्थित कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।

शहर के  अनेक मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में प्रसाद वितरण भी भक्तों द्वारा किया गया। दर्शन के लिए श्रद्ध्रालुओं की भी जबरदस्त भीड़ उमड़ी। कई बच्चों ने भगवान कृष्ण का रूप धरकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। इस मौके पर न केवल कृष्ण भजनों पर झूमें बल्कि कई बच्चों ने कृष्ण की लीलाएं भी दिखाई।

सरस्वती शिशु मंदिर छिंदगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम राधा-कृष्ण, मीरा बाई व सुदामा की वेशभूषा धारण कर विभिन्न  प्रतियोगिता जैसें मटकी फोड़  कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

घर-घर मनी जन्माष्टमी
मंदिरों के साथ-साथ  घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। जन्म का पर्व मनाकर श्रीकृष्ण को झूले में रखा गया, जिसके लिए घरों में आकर्षक झांकिया सजाई गई और वहीं भगवान को प्रिय मोहन भोग की व्यवस्था प्रसाद के रूप में की गई, वहीं भगवान के भजन आरती के साथ अनुष्ठान सम्पन्न हुई।

सशिमं में दही हांडी फोड़ी गई
शहर के अनेक जगह दही हांडी का भी आयोजन किया गया, वहीं सरस्वती शिशु मंदिर सुकमा में दहीहांडी फोड़ का कार्यक्रम उत्साह से मनाया गया. कार्यक्रम में ‘हाथी घोड़ा पालखी जय कन्हया लाल की’ का जयघोष कर दहीहांडी फोड़ी गई। कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख व आचार्यों के मार्गदर्शन में आयोजित जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों व आमजन बढ़-चढक़र भाग लिए।

शहर के मध्य भगवान कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई थी, वहीं शहर के हृदय स्थल मां काली मंदिर स्थित कृष्ण की मनोरम दृश्य सबसे ज्यादा नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में शहर के समस्त भक्तों की टोली भाग लेती आई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news