दन्तेवाड़ा

मांगों को लेकर किरंदुल पालिका के कर्मचारी बेमु्द्दत हड़ताल पर
22-Aug-2022 9:15 PM
मांगों को लेकर किरंदुल पालिका के कर्मचारी बेमु्द्दत हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली /किरंदुल, 22 अगस्त। केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता देने को प्रदेश में कर्मचारी संगठन द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर पालिका परिषद किरंदुल के नियमित अधिकारी कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए।

ज्ञात हो कि वर्तमान में केंद्र द्वारा 34 और राज्य द्वारा 22 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, साथ ही गृहभाड़ा इस महँगाई में दौर पर काफी कम है।

स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ नगर पालिका किरंदुल से सचिव गौरीशंकर तिवारी ने बताया कि राज्य शासन कर्मचारियों के हित में महंगाई एवं ग्रह भाड़ा भत्ता बढ़ाने हेतु पुनरीक्षण का निर्णय शासन के संसाधनों के परिप्रेक्ष्य में लिया जाना कहा है जिस आधार पर शासन में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन ज़रूरी है, उसी आधार पर वेतन एवं भाड़े  में वृद्धि की गई है, उसी का आधार मानते हुए उसी तकनीक से कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि की जानी चाहिए और कर्मचारियों का सभी मांग माना जाना चाहिए।

कर्मचारी संघ अध्यक्ष डोमार सिंह साहू ने कहा कि बढ़े हुए डीए की राशि के एरियर्स का भी भुगतान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

हड़ताल में उप अभियंता तीरथ राम सिन्हा, उप अभियंता राहुल थवानी स्वच्छता निरीक्षक आर पी तिवारी ,सहायक ग्रेड 3 श्री जॉर्डन राम, लेखापाल विनीत साव, नरेश साहू, सुनील जैन, मनराखन ठाकुर ,प्रमोद सिंह,  राजेश रावटे, अंकाल राम नेताम, नागेश चौरे, धनंजय शर्मा ,बुधमन नेताम,एडमल स्वामी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news