सुकमा

बच्चों से केक कटवा कर सीएम का जन्मदिन मनाया
24-Aug-2022 9:32 PM
बच्चों से केक कटवा कर सीएम का जन्मदिन मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंटा,  24 अगस्त।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कोंटा नगर में उत्सव के रूप में मनाया गया है । वहीं वार्ड 07 के अटलचौक में नन्हें बच्चों से केक कटवा कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

नगर के हृदय स्थल अटल चौक में मिठाईयां बांटी गई। पूरा नगर पटाखों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा, जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी जिंदाबाद के नारे लगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी मुनीर भाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर पांडे, नप अध्यक्ष मौसम जाया वार्ड क्रमांक 07 पार्षद प्रियंका साई श्रीनिवास,पार्षद देवेन्द्र,पार्षद सत्तीबाबू, पार्षद बी रामू,रामू शास्त्री विशाल बंसल,सुरेश कुमार शेषु विन्नु, नमीर अली,पवन कुमार,अमित सरकार, रानू, सन्नी, फराज, नवदीप, आकाश, राजकुमार, वंशी,चरण,अमन राव उपस्थित रहे।

पार्षद प्रियंका साई श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की और कहा भूपेश बघेल वर्तमान पीढ़ी के अनुरूप सफल मुख्यमंत्री है। 2023 में भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news