राजनांदगांव

गुरुनानक स्कूल की हॉकी टीम का दो वर्ग में कब्जा
27-Aug-2022 2:28 PM
गुरुनानक स्कूल की हॉकी टीम का दो वर्ग में कब्जा

राजनांदगांव, 27 अगस्त। 22वीं नेहरू राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जशपुर में गत् 20 से 24 अगस्त को आयोजित की गई। इसमें दुर्ग संभाग से प्रतिनिधित्व करते गुरुनानक हायर सेकंडरी स्कूल राजनंादगांव ने अंडर-17 बालिका वर्ग ने रायपुर को  4-0 से, बिलासपुर को 5-0 से, बस्तर को 3-1 से, सरगुजा को 4-0 से पराजित किया तथा अंडर-15 बालक वर्ग में सरगुजा को 6-2 से, बस्तर को 6-1 से, बिलासपुर को 2-0 व रायपुर को 6-0 से पराजित कर दोनों ही टीम ने 22वीं नेहरू राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जीत हासिल की।  उक्त दोनों टीम आगामी दिनों दिल्ली में आयोजित होने वाली नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। उक्त टीम के मुख्य कोच  अनुराज श्रीवास्तव तथा योगेश द्विवेदी, किशोर धीवर तथा मैनेजर के रूप में सचिन खोबाग्रढ़े, शकील अहमद, अभिनव मिश्रा आदि थे।

उक्त उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, उपाध्यक्ष भूपषण साव, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सहसचिव महेन्द्र ठाकुर, अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल, राजू रंगारी, कुमार स्वामी, ममता गुप्ता, बबिता लिल्हारे ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news