दन्तेवाड़ा
गणपति प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे मूर्तिकार
28-Aug-2022 9:43 PM
बचेली, 28 अगस्त। गणेश चतुर्थी पर्व को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जिसकी तैयारियां नगर में चल रही है। मूर्तिकारों द्वारा भगवान गणपति की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विभिन्न रूपों में बन रही है जो आकर्षित कर रही हंै।
नगर के गुरू घासीदास चौक के समीप मूर्तिकार विनय कुमार देवंागन करीब 8 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा बना रहे हैं। गणेश उत्सव महिला समिति द्वारा प्रतिवर्ष यहां उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाया जाता है। इसके अलावा मेन रोड नरनारायण होटल के पास दर्जनो की संख्या में छोटी-बड़ी प्रतिमाएं बन रही हंै।